UN में बोले PM मोदी, कोरोना से जंग को हमने जन आंदोलन बनाया

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 10:11 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह पर UN के एक कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया है। कोरोना पर भारत का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि  कोविड के खिलाफ हमारी संयुक्त लड़ाई में हमने 150 से अधिक देशों की सहायता की है। उन्होंने कहा कि महामारी ने सभी देशों के धैर्य की कठिन परीक्षा ली।
PunjabKesari
पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

  • पिछले 6 साल में 40 करोड़ बैंक खाते खुले
  • जरूरतमंदों को डीबीटी के जरिए सीधे मदद पहुंचाई
  • गरीबों के खातों में सीधा पैसा टांसफर
  • हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं
  • हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास
  • कोरोना से लड़ाई को हमने जनआंदोलन बनाया
  • सबको घर देने के लिए आवास योजना लाए
  • कोरोना पर भारत का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा
  • हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया
  • हम ‘एजेंडा 2030’ को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं
  • भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है
  • आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना
  • आपदा से निपटने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
  • अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए पैकेज लाए
  • चुनौतियों से हम सबको मिलकर लड़ना होगा


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हमने महामारी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया है। कोविड के खिलाफ लड़ाई में हमारे जमीनी स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली भारत को दुनिया में इस संक्रमण से उबरने की सबसे बेहतर दर सुनिश्चित में मदद कर रही है।पीएम मोदी ने कहा कि भारत का दृढ़ मत है कि स्थायी शांति और समृद्धि को बहुपक्षीय माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ आज की दुनिया में इसकी भूमिका और महत्ता के आकलन का अवसर है।
PunjabKesari
क्या है संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News