पीएम मोदी का 2014 का विजन हो गया है विफल, देश को अब नए द्दष्टिकोण की जरूरत: राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 03:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनका 2014 में दिया गया विजन विफल हो चुका है और अब देश को नए द्दष्टिकोण की जरूरत है जिसकी शुरुआत उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश से कर रही है। 

गांधी ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र' जारी करते हुए कहा कि मोदी ने 2014 के आम चुनाव में जो द्दष्टिकोण देश की जनता के सामने रखा था। वह नहीं चल पाया है, इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस नए घोषणा पत्र के साथ आई है और इस द्दष्टिकोण को उसने उत्तर प्रदेश में शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस नए द्दष्टिकोण से न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बदलाव आएगा बल्कि यह पूरे देश में नई चेतना विकसित करेगा।

उनका कहना था कि जिस बदलाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भर्ती विधान घोषणा पत्र के जरिए कर चुकी है। वह पूरे देश में बदलाव लाने वाला साबित होगा। गांधी ने कहा की देश का युवा सब कुछ देख रहा है और जिस दिन उसने अपने दिल की बात कहना शुरू कर दी उसी दिन से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत हो जाएगी उन्होंने कहा ‘‘देश के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी है, देश का युवा रोजगार मांग रहा है। मोदी सरकार का अंत निकट है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जो चीज़ें दिल से, जिम्मेदारी और ईमानदारी से की जाती हैं उनका नतीजा अच्छा ही होता है। उप्र की जनता को और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को मेरी शुभकामनाएं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News