PM मोदी का 21 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन, लाल किले से 400वें प्रकाश पर्व पर देंगे संदेश

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 05:19 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इस मौके पर 400 रागी (सिख संगीतकार) ‘‘शबद कीर्तन'' का गायन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश व दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव'' के तहत किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News