सरदार पटेल की 69वीं पुण्यतिथि- PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले-उनकी राष्ट्र सेवा हमारे लिए प्रेरणा

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 11:30 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 69वीं पुण्यतिथि है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने वल्लभ भाई पटेल को उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनकी उत्कृष्ट सेवाओं से हमेशा प्रेरणा लेता रहेगा। भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल का आज के ही दिन 1950 में मुंबई में निधन हुआ था।

PunjabKesari

मोदी ने ट्वीट किया कि महान सरदार पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा से हम सदा प्रेरणा लेते हैं। सत्तारूढ़ भाजपा का मानना है कि स्वतंत्रता के बाद अगर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को पटेल ने संभाला होता, तो वहां स्थिति बेहतर होती। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में पटेल के सम्मान में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण किया था।

PunjabKesari

देश को बांध गए एक सूत्र में
31 अक्तूबर 1875 में गुजरात में जन्मे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और पहले उप-प्रधानमंत्री थे। सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। देश के एक सूत्र में पिरोना श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्होंने सभी रियायतों को एक करके एक नव भारत का निर्माण किया था। हालांकि पूरे कश्मीर को भारत में मिलाने का उनका सपना अधूरा रह गया। अगर समय नेहरू पटेल की बात मान गए होते तो आज पाकिस्तान कश्मीर पर विवाद खड़ा करने की हिमाकत न करता।

PunjabKesari

उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। पटेल का जन्म किसान परिवार में हुआ लेकिन आगे चलकर उन्होंने लंदन में बैरिस्टर की पढ़ाई की और भारत लौटकर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News