बाढ़ को लेकर पीएम मोदी की बैठक, बाढ़ग्रस्त राज्यों के CM के साथ स्थिति पर मंथन

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 04:37 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश के कई हिस्सों में बाढ़ से हालात बेकाबू हुए पड़े हैं। बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सोमवार को प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ग्रस्त सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाढ़ के लिए पूर्वानुमान एवं चेतावनी प्रणाली में सुधार के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया।

 

PMO ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने बाढ़ग्रस्त छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और वहां की स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान बाढ़ के पूर्वानुमान के वास्ते स्थायी व्यवस्था के लिए केंद्र एवं राज्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। PMO ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून और बाढ़ की वर्तमान स्थिति से निपटने के वास्ते तैयारियों की समीक्षा के लिए असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल बैठक में शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News