24 घंटे पेट्रोलिंग, एडवांस कंट्रोल रूम वाले प्रगति मैदान टनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन...जाम से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य दिल्ली से गाजियाबाद नोएडा या यमुनापार पूर्वी दिल्ली जाने वालों को अब प्रगति मैदान एवं आउटर रिंग रोड पर लंबे जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित किए।

 

इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने प्रगति मैदान ट्रांजिट कॉरिडोर के उद्धाटन के बाद खुद इसका पूरी तरह से निरीक्षण भी किया। पीएम मोदी ने ओपन जीप में इस कॉरिडोर का एक पूरा राउंड लगाया। बता दें कि यह एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अभिन्न अंग है।

 

भारी जाम से मिलेगा छुटकारा
केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना को 920 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसका उद्देश्य प्रगति मैदान में विकसित किए जा रहे नए विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक परेशानी मुक्त और सुगम पहुंच प्रदान करना है जिससे प्रगति मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में प्रदर्शकों और आगंतुकों की आसानी से भागीदारी हो सके।

 

हालांकि इस परियोजना का प्रभाव प्रगति मैदान से बहुत आगे का होगा क्योंकि इंडिया गेट एवं आसपास के क्षेत्र से यमुनापार पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद एवं नोएडा जाने वाले वाहनों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करेगा और जिससे यात्रियों के समय और आवाजाही पर आने वाली लागत को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। यह शहरी बुनियादी ढांचे को बदलने के माध्यम से लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार की व्यापक दृष्टि का हिस्सा है। मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरने वाली पुराना किला रोड के माध्यम से रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है। छह लेन में इस विभाजित सुरंग के कई उद्देश्य हैं जिसमें प्रगति मैदान की विशाल बेसमेंट पार्किंग तक पहुंच शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News