सिविल सेवा के अधिकारियों को पीएम मोदी का मंत्र, बोले- अपना लक्ष्य कभी मत भूलना

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सर्विसेज के ट्रेनी अफसरों को कामयाबी का मंत्र बताया। उन्होंने क​हा कि अफसरों को सरदार साहब की सलाह थी कि देश के नागरिकों की सेवा अब आपका सर्वोच्च कर्तव्य है। मेरा भी यही आग्रह है कि सिविल सर्वेंट जो भी निर्णय ले, वो राष्ट्रीय संदर्भ में हों, देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अफसरों को अपना लक्ष्य कभी भूलना नहीं चाहिए। पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार :-

 

लोगों के हित में होने चाहिए फैसले 

  • आज भारत की विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण कालखंड में आप हैं, वो बहुत विशेष है।
  • जब आपका बैच काम करना शुरू करेगा, तो वो समय होगा जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में होगा।
  • मुझे विश्वास है कि संकट के इस समय में देश ने और देश की व्यवस्थाओं ने जिस तरह काम किया, उससे आपने भी बहुत कुछ सीखा होगा।
  • आपका क्षेत्र भले ही छोटा हो, आप जिस विभाग को संभाले उसका दायरा भले ही कम हो, लेकिन फैसलों में हमेशा लोगों का हित होना चाहिए, एक नैशनल पर्सपेक्टिव होना चाहिए।


सरदार पटेल ने श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था

  • ट्रेनी अफसरों से मेरा आग्रह है कि आज की रात सोने से पहले खुद को आधा घंटा दीजिए।
  • अपने कर्तव्य, दायित्व, प्रण के बारे में जो आप सोच रहे हैं, उन्हें लिखकर रख लीजिएगा।
  • ये कागज का टुकड़ा जीवन भर आपके संकल्पों को साकार करने के लिए आपके हृदय की धड़कन बनकर आपके साथ रहेगा।
  • सरदार पटेल ने एक भारत - श्रेष्ठ भारत का सपना देखा था। उनका ये सपना आत्मनिर्भर भारत से जुड़ा हुआ था।
  • कोरोना वैश्विक महामारी के बीच भी जो हमें सबसे बड़ा सबक मिला है वो आत्मनिर्भरता का ही है।

 

लोगों को परिवार समझकर काम करें 

  • एक सिविल सेवा अधिकारी के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप देश के सामान्य मानवी से निरंतर जुड़े रहें।
  • जब आप लोगों से जुड़े रहेंगे, तो लोकतंत्र में काम करना और आसान हो जाएगा। फील्ड में लोगों से कट-ऑफ कभी मत कीजिए।
  • सरकार शीर्ष से नहीं चलती है। नीतियां जिस जनता के लिए हैं, उनका समावेश बहुत जरूरी है।
  • जनता केवल सरकार की नीतियों की, प्रोग्राम्स की receiver नहीं है, जनता जनार्दन ही असली ड्राइविंग फोर्स है।
  • जो भी काम करिए, जिस किसी के लिए भी करिए, अपना समझ कर करिए।
  • जब आप अपने विभाग में सामान्य जनों को अपना परिवार समझ कर काम करेंगे, तो आपको कभी थकान नहीं होगी, आप हमेशा नई ऊर्जा से भरे रहेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News