Sonia Gandhi B'day: PM मोदी ने दी सोनिया गांधी को बधाई, बोले-ईश्वर आपकी उम्र लंबी करे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 11:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें। जन्मदिन की बधाई सोनिया गांधी जी....बता दें कि सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

PunjabKesari

साथ ही सोनिया के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन न करें। बता दें कि कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।

PunjabKesari

इटली में जन्मी सोनिया गांधी
9 दिसंबर 1946 को सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ। उनका असली नाम एंटोनिया माइनो था। सोनिया गांधी की 1965 में पहली बार राजीव गांधी से मुलाकात हुई थी। 1968 में दोनों की शादी हुई। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद साल 1998 में सोनिया कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 1999 में पहली बार अमेठी से लोकसभा सांसद चुनी गईं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News