PM मोदी ने दी Easter Sunday की बधाई, बोले- यीशु मसीह की शिक्षाएं लोगों को करती रहेंगी प्रेरित

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 10:14 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के मौके पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ईस्टर पर ट्वीट किया कि ईस्टर पर बधाई! इस दिन हम यीशु मसीह की पवित्र शिक्षाओं को याद करते हैं। सामाजिक सशक्तिकरण पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है। बता दें कि ईस्टर इसाई धर्म के लोगों का एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। यह दिन ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है।

PunjabKesari

कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह पुन: जीवित हुए थे और इसी घटना को ईस्टर संडे के नाम से जाना जाता है। क्रिसमस के बाद ईसाइयों के लिए ईस्टर सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ये दोनों दिन यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News