झारखंड में तालाब में डूबने से 7 लड़कियों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 06:19 AM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड में तालाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। झारखंड के लातेहार जिले में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने के दौरान तलाब में डूबने से सात लड़कियों की मौत हो गई। मृत सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच थी। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘झारखंड के लातेहार जिले में डूबने से लड़कियों की मौत से स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लातेहार के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव में घटी। उन्होंने बताया कि गांव की 10 लड़कियों की टोली डाली लेकर गांव में ही रेलवे लाइन के समीप बने तालाब में विसर्जन करने गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News