बरवाल के लोगों ने किया डीडीसी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 01:54 PM (IST)

कठुआ : बरवाल के लोगों ने आगामी डी.डी.सी. चुनाव के बहिष्कार का ऐलान की है। इसी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन, रेलवे विभाग विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना रोष दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नेशनल हाइवे से जोडऩे वाले मार्ग की हालत खराब है। आज तक किसी ने भी सडक़ की स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास नहीं किए। हालांकि गत कुछ माह पूर्व डी.सी. कठुआ ने आश्वासन दिया था लेकिन हुआ कुछ नहीं।

 

उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जा रहा है कि सडक़ मार्ग का काम शुरू कर दिया गया है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे का अंडरपास भी बनाया जा रहा है लेकिन अधूरे कार्य से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। बारिश के दिनों में यहां से आवाजाही तक करनी मुश्किल हो जाती है। वे प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। जिसके चलते वे चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी ला एंड आर्डर की स्थिति बनती है तो इसके लिए प्रशासन , सरकार जिम्मेवार होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News