पीडीपी कार्यकर्ताओं ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को पुण्यतिथि पर किया याद

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 05:44 PM (IST)

कठुआ  : पी.डी.पी. संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। जिला मुख्यालय पर पार्टी के जिला प्रधान जगदीप सिंह की अगुवाई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुफ्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

जगदीप सिंह ने कहा कि पार्टी की बेहतरी और अवाम की बेहतरी के लिए मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हर वर्ग की बेहतरी के साथ साथ विकास को तरजीह दी। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें और संगठन मजबूती का संकल्प लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News