महाराष्ट्रः प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल बोले- दिल पर पत्थर रखकर बनाया मुख्यमंत्री, ताकि सरकार स्थिर रहे

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 09:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘‘भारी मन'' से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

पाटिल ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे। केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया। हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया।'' इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने संवाददाताओं से कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News