मुझमें शायद योग्यता नहीं...पंकजा मुंडे को नहीं मिली कैबिनेट में जगह, जताई नाराजगी

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 12:46 PM (IST)

मुंबई: भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे को महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह न मिलने पर नाराजगी जताई है।  एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गठित हुई नई महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हो चुका है। जिसमें भाजपा के 9 और शिंदे गुट के 9 मंत्री शामिल हुए।  नई सरकार में 18 मंत्री शामिल किए गए हैं।

 ऐसे में  भाजपा नेता पंकजा मुंडे को जगह न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कैबिनेट में शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है। उनके अनुसार जो योग्य होगा, उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस पर मेरा कोई रुख नहीं है। मैं अपने सम्मान को बनाए रखते हुए राजनीति करने की कोशिश करती हूं। मैं इस बात की सराहना करती हूं कि पिछली सरकार में मुझे महिला होते हुए भी ग्रामीण विकास का जिम्मा मिला था। महिलाओं को इस तरह के अवसर मिलने चाहिए। 

बता दें  कि महाराष्ट्र की नई गठित कैबिनेट में एक भी महिला नहीं है। इसके कारण शिंदे सरकार की काफी आलोचना भी हुई।  तो वहीं इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कह चुके हैं कि अगले दौर के मंत्रिमंडल विस्तार में महिला विधायकों को निश्चित रूप से मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जिनमें से  राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विजय कुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार,  दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई और मंगलप्रभात  शामिल हैं। 18 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News