पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 05:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गुजरात में अरब सागर में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) की गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई और उसकी नौका पर सवार चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार को शाम करीब 4 बजे घटी। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने कहा कि PMSA जवानों ने शनिवार शाम को गोली चलाई जिसमें महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला एक मछुआरा मारा गया जो मछली पकड़ने वाली नौका ‘जलपरी' पर सवार था। उन्होंने कहा कि नौका पर चालक दल के सात सदस्य सवार थे और इनमें से एक को गोलीबारी की घटना में मामूली चोट आई है।

 

मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश चामरे (32) का शव रविवार को ओखा बंदरगाह पर लाया गया तथा पोरबंदर नवी बंदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। जोशी ने बताया कि चामरे मछली पकड़ने की नौका ‘जलपरी' पर सवार था जो चालक दल के सात सदस्यों के साथ 25 अक्तूबर को ओखा से निकली थी। इनमें से पांच सदस्य गुजरात से और दो महाराष्ट्र से थे। उन्होंने कहा कि घटना के मामले में जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News