पुंछ में LOC के नजदीक पहुंचा पाकिस्तानी का लड़ाकू विमान,  सेना ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 04:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी लड़ाकू जेट विमान की संदिग्ध गतिविधियां देखी गयी। एक अधिकारी ने  बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू जेट विमान देखा गया। पुंछ सेक्टर में धुंए की लकीर भी नजर आयी। हालांकि उन्होंने यह टिप्पणी नहीं की कि यह वायुक्षेत्र का उल्लंघन था या नहीं।

यह भी पढ़ें: भारत की OIC को  नसीहत- कश्मीर हमारा हिस्सा, इस मामले में किसी की दखल नहीं करेंगे बर्दाश्त

जांच में जुटी सेना 
अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि यह वास्तव में किस प्रकार का जेट था। उन्होंने कहा कि जेट की गतिविधियों के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ये गलती से हुआ या फिर पाकिस्तान ने किसी साजिश के तहत ऐसा किया है​।

यह भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी, 86 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड अभी भी बंद
 

नियंत्रण रेखा के पास सुनाई दी आवाज 
सेना के सूत्रों के अनुसार ये घटना सोमवार सुबह की है। सीमा पर तैनात जवानों को नियंत्रण रेखा के पास जेट की आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही आसमान में धुंए की एक शृंखला भी देखी गई। विमान  नियंत्रण रेखा के पास से गुजरा और गायब हो गया। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि  जेट पर किसी तरह का कोई जासूसी उपक्रण लगा था या नहीं।  इस कार्रवाई के बाद सीमा पर तैनात जवानों व नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News