पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में की गोलीबारी, 2 जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 08:07 PM (IST)

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के केरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें जवानों को हल्की चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों के संघर्ष विराम उल्लंघन का करार जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News