'भारत से वार्ता को तैयार पाकिस्तान लेकिन... '

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 03:10 PM (IST)

स्लामाबादः भारतीय जवानों के शव से बर्बरता की हद पार करने वाला पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने वार्ता का राग अलापा है। अमरीका में पाकिस्तानी राजदूत ऐजाज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ वार्ता करने को तैयार है।वॉशिंगटन में वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने भारत पर दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया बंद करने का आरोप मढ़ा।

ऐजाज चौधरी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता प्रक्रिया में देरी होने के कारण द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान भारत के साथ वार्ता करने को तैयार है. इसके ऐजाज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा।

पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि आतंकवाद न सिर्फ पाकिस्तान और भारत के लिए समस्या है, बल्कि पूरे विश्व के लिए समस्या है। वहीं, ऐजाज चौधरी के बयान ने एक बार फिर से कश्मीर में पाकिस्तान की दखलंदाजी को दुनिया के सामने उजागकर कर दिया। घाटी में बिगड़े हालातों के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से जिम्मेदार है। वह कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए आतंकियों को फंड भी देता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News