बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, शाहपुर के बाद पुंछ में तोड़ा सीजफायर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 11:36 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाक सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी में देर रात को गांव शाहपुर ए में रहने वाला 35 वर्षिय मोहम्मद शोकत पुत्र मोहम्मद हुसैन जोकि सेना में पोर्टर का काम करता है पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गया। जिसके बाद पड़ोसी लोगों ने सेना की सहायता से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।

PunjabKesari

गोलाबारी में घायल शोक के अनुसार वह सेना में काम करने के बाद घर लौट रहा था जैसे ही घर  के करीब पहुंचा तो एक गोला उसके कुछ दूरी पर फटा जिससे वह घायल हो गया। वहीं घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार पाकिस्तान लगातार उनके गांव को निशाना बना कर भारी गोलाबारी कर रहा है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि करीब 2100 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोटरर से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

PunjabKesari

इससे पहले पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के करीब 1545 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इससे पहले तीन दिसंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य नागरिक घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 29 नवंबर को पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News