बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान,  LOC पर गोलीबारी कर तोड़ा भारत के साथ किया समझौता

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 01:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए इस साल 25 फरवरी को नया समझौता हुआ था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान ने पहली बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

PunjabKesari

गोलीबारी में कोई हताहत नहीं
बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल ने ‘पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में तड़के सवा छह बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने बाड़ के पास गश्त कर रहे दल पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

PunjabKesari
फरवरी को हुआ था दोनों देशों के बीच समझौता
भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास और अन्य सेक्टरों में संघर्ष विराम के लिए फरवरी को हुए समझौते का सख्ती से पालन करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों ने पहले 2003 में भी संघर्षविराम समझौता किया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News