राजौरी सेक्टर में PAK ने तोड़ा सीजफायर, सेना का जवान शहीद

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 11:37 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। उन्होंने कहा आज सुबह पांच बजकर 50 मिनट से सात बजकर 30 मिनट के बीच नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी के दौरान, एक जवान नायक सुभाष थापा (25) घायल हो गया। उसे उधमपुर के सैन्य कमान अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News