पुंछ के बाद PAK ने सुंदरबनी सेक्टर में बरसाए गोले, 6 जवान घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 11:59 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले बरसाए। खबरों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में गोले दागे। इस गोलीबारी में छह जवानों के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सैनिक मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गत वीरवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के तीन सैनिकों की मौत जबकि दो घायल हुए थे। 

PunjabKesari

सैन्य सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में आज सुबह पाक सैनिकों ने भारतीय सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी के साथ मोर्टार दागने शुरू कर दिए। ऐसे में भारतीय सेना के छह जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को काफी नुक्सान होने का सामाचार है। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलाबारी चलती रही।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले गत वीरवार को अचानक पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो बौखलाए पाक ने भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए।  इस गोलाबारी में सीमा पर तैनात भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती करवा गया। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की तीन चौकियों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें तीन सैनिकों की मौत और दो जवान घायल हुए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News