PAK सेना ने बक्तूर सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन कर दागे गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 12:25 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सेना आतंक पर प्रहार होने की वजह से काफी बौखलाई हुई है। पाक सेना बांदीपोरा जिले के बक्तूर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारी मोर्टार शेलिंग कर रही है। वहीं भारतीय सेना भी पाक की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सीमावर्ती शहर करनाह में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले 24 घंटे के दौरान करनाह के इलाकों में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तानी की सेना की संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह चौथी घटना है। गोलबारी में कई आवासीय घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होने बताया कि गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गयी उसकी पहचान सलीम अहमद (60) के रूप में हुई है और अन्य चार घायल हो गए थे।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि कल शाम करनाह में तंगधार के टाड इलाके के नागरिक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया उनकी हालत स्थित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्रों में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के सैनिकों को हुए नुकसान का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। पिछले 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लोग लगातार डर के महौल में जी रहे हैं।

PunjabKesari

इस बीच लोगों ने आरोप लगाया है कि यहां कोई बंकर नहीं है। जिसका इस्तेमाल संघर्ष विराम उल्लंघन के समय सुरक्षित रहने के लिए किया जा सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया, ‘हम लंबे समय से बंकरों की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई उपाय नहीं किए गए हैं।' इससे पहले रविवार को पाकिस्तान की ओर से गुरेज के बखतूर में अग्रिम चौकियों में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया था। जवान की पहचान संदीप यादव केे रूप में हुई थी। उसी दिन पाकिस्तान ने एक बार फिर कुपवाडा में तंगधार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News