पाकिस्तान ने LoC पर नया कमांडर किया नियुक्त

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 12:44 PM (IST)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को अपने कई शीर्ष अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। इसी क्रम में उसने लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास को नियंत्रण रेखा पर तैनात रावलपिंडी स्थित 10 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, 10 कोर पाकिस्तानी सेना की एक महत्वपूर्ण कमान है और यह भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा की रखवाली करती है।

 

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी वक्तव्य में अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई। एक दिन पहले ही पाकिस्तान सेना ने चार मेजर जनरलों को लेफ्टिनेंट जनरलों के रैंक पर पदोन्नत किया है। पिछले माह पाक सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया था। भाषा

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News