कोविड-19 टीके की अब तक 9.78 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 02:54 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 9.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी है। रात आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 9,78,71,045 खुराकें दी गई हैं। लाभार्थियों में 89,87,818 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 54,78,562 को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चे के 98,65,504 कर्मियों को पहली खुराक और 46,56,236 को दूसरी खुराक दी गई है। 
PunjabKesari
इसके अलावा 45 से 59 साल के उम्र के लोगों में 2,81,30,126 लोगों को टीके की पहली खुराक और 5,79,276  को दूसरी खुराक दी गई है। देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 3,85,92,532 को पहली खुराक और 15,80,991 को दूसरी खुराक दी गई है। 

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण के 84 वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 32,16,949 खुराकें दी गई। अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 28,24,066 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,92,883 को दूसरी खुराक दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News