दिल्ली की तीन जेलों में चला वैक्सीनेशन अभियान, 11,000 से अधिक लगाईं गईं खुराकें

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 06:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली कारागार विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी की तीन जेलों में अब तक कैदियों को कोविड-19 रोधी टीकों की 11,525 खुराक लगाई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक तिहाड़ जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 1,710 कैदियों को और 45 साल से कम उम्र के 6,328 कैदियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इसी तरह रोहिणी जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 172 कैदियों को और 45 साल से कम के 600 कैदियों को, मंडोली जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 483 कैदियों को तथा 45 साल से कम उम्र के 2,232 कैदियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

कारागार विभाग ने 45 साल से अधिक उम्र के कैदियों के लिए 18 मार्च को टीकाकरण अभियान शुरू किया था, वहीं 18 से 44 साल आयुवर्ग के कैदियों के लिए टीका लगाने का काम 18 मई को शुरू किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News