भारत को नम्बर-1 बनाना हमारा मिशन,  इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया तो 75 साल पीछे चले जाएंगे: केजरीवाल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 03:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की और सभी नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को समान अधिकार तथा सम्मान और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना आवश्यक है।

 

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 17, 2022

केजरीवाल ने कहा कि वह मिशन ‘मेक इंडिया नंबर 1’ के तहत देश भर की यात्रा करेंगे ताकि लोगों को इस पहल में शामिल होने और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मिशन की प्रकृति अराजनीतिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह किसी राजनीतिक दल का मिशन नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मिशन है। मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य सभी दलों से आह्वान करता हूं कि वे आगे आएं और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए इस पहल में शामिल हों।’’

उन्होंने कहा कि सिंगापुर जैसे कई देशों को भारत के बाद आजादी मिली लेकिन वे हमसे आगे हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि भारतीयों के ‘‘दुनिया में सबसे बुद्धिमान और मेहनती’’ होने के बावजूद भारत क्यों पिछड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News