यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, RPN सिंह बीजेपी में हुए शामिल-पडरौना से लड़ सकते हैं चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली:  चुनावों का दौर शुरू होते ही राजनेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलिसला शुरू हो गया है। इस बीच एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। दरअसल,  पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शुमार रहे आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, और भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि उन्हें बीजेपी यूपी चुनाव में कुशीनगर के पडरौना से बतौर उम्मीदवार उतार सकती है। ऐसे में वह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

इससे पहले उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी ट्विटर पर भी साझा की। उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से ठीक पहले आरपीएन सिंह का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरपीएन सिंह  जल्द ही भाजपा का हाथ थाम सकते हैं।आरपीएन सिंह ने ट्विटर अकाउंट में दी गई अपने बारे में जानकारी में भी बदलाव किया। उन्होंने अपने बायो में से कांग्रेस को हटाते हुए लिखा, 'मेरा लक्ष्य भारत, पहला और हमेशा।'

 
कुछ देर बाद ही आरपीएन सिंह वह पत्र ट्विटर पर शेयर किया, ​जिसे उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफे के लिए भेजा है। इस्तीफे की कॉपी की तस्वीर शेयर करते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा, 'आज जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News