देश के तीन शीर्ष थानों में से एक है ओडिशा का ये पुलिस स्टेशन

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 09:55 PM (IST)

बेरहामपुरः ओडिशा के गंजाम जिले के गंगापुर पुलिस थाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए देश के शीर्ष तीन पुलिस थानों में से एक तौर पर चुना गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 नवंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में होने वाले एक समारोह में थाना निरीक्षक को पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुलिस अधीक्षक बृजेश राय ने कहा, ‘‘यह हमारे अधिकारियों के सक्रिय प्रयास का परिणाम है।'' 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिनियुक्त दो सदस्यीय टीम ने पुरस्कार के लिए विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धियों का आकलन करने के वास्ते गत 2 अक्टूबर को पुलिस थाने का दौरा किया था। इस टीम ने सामुदायिक पुलिसिंग और थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जनता से भी जानकारी ली थी। 

गंगापुर थाने के निरीक्षक धीरेश दास ने कहा कि टीम ने करीब 80 सवाल किये थे जो विभिन्न अपराध का पता लगाने, मामलों के निस्तारण और अपराध रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों से संबंधित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News