राणे की गिरफ्तारी पर बोले नड्डा- यह संवैधानिक मूल्यों का हनन ''ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे''

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 07:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को ‘‘संवैधानिक मूल्यों का हनन’’ करार दिया और मंगलवार को कहा कि पार्टी की ओर से आरंभ की गई जन आशीर्वाद यात्रा से महाराष्ट्र की सरकार परेशान है।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्रवाई से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेगी।’’ ज्ञात हो कि राणे को मंगलवार को रत्नागिरी जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे अपनी इस टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News