नए वेरिएंट ने बढ़ाई देश की चिंता- दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच में हर 5 में से एक 1 ओमिक्रॉन संक्रमित

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 09:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: साउथ अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने देशभर की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि हर दिन देश में ओमीक्रोन मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकारें भी सख्त हो गई हैं।
 

वहीं इस बीच इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) ने एक बड़ी जानकारी दी है, उनका कहना है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण करने वाले प्रत्येक पांच यात्रियों में से एक केस ओमिक्रॉन का पाॅजिटिव मिल रहा है।
 

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि IGIB में हर दिन 15 से 20 नमूनों का अनुक्रम किया जा रहा था। दिल्ली में दो दिसंबर को तंजानिया से लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। पिछले 20 दिनों में यह संख्या 57 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस वैरिएंट के 3 नए मामलों की पुष्टि हुई है।  
 

 बता दें कि देश में रिपोर्ट किए गए कुल 213 मामलों में से लगभग 27 फीसदी मामले दिल्ली में हैं। दिल्ली के बाद सभी महानगरों में मुंबई में सबसे ज्यादा केस मिले है। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली और मुंबई दोनों में सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हैं। जहां रोजाना सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। यही कारण है कि दोनों शहरों में मामलों की संख्या अधिक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News