ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक इस बार नहीं मनाएंगे रक्षा बंधन, इस वजह से लिया फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 09:46 PM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड -19 के प्रसार को ध्यान में रखते हुए, 'रक्षा बंधन उत्सव' नहीं मनाने का फैसला किया है और लोगों से त्योहार के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने कहा कि पटनायक ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य शुभचिंतकों से बृहस्पतिवार को उनके आवास पर नहीं आने का आग्रह किया है क्योंकि उन्होंने इस बार रक्षा बंधन उत्सव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। 

हालांकि, उन्होंने राज्य के लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सलाह दी कि वे कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। मौजूदा कोविड की स्थिति के कारण पटनायक पिछले कुछ वर्षों से अहम त्योहार नहीं मना रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News