भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 48 लाख पार, वायरस से 79 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में एक दिन में Covid-19 के 92,071 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार 37.8 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सोमवार को 78 प्रतिशत हो गई। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है।

PunjabKesari

मंत्रालय के अनुसार, Covid-19  से मृत्यु दर घटकर 1.64 प्रतिशत हो गई है। आंकड़े के अनुसार देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश के केवल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामले कम हुए हैं जिनमें सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 1741 और उसके बाद तेलंगाना में 1075 मरीज कम हुए हैं। देश में सक्रिय मामले 20.36 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 78.00 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.64 फीसदी है। 

PunjabKesari

राज्य Updates

  • कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 10,578 बढ़कर 2,90,716 हो गई तथा 416 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 29,531 हो गया। इस दौरान 11,549 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,40,061 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। 
  • आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 661 कम होने से सक्रिय मामले 95,072 रह गए। राज्य में अब तक 4912 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 4,67,139 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
  • दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1388 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 99,222 सक्रिय मामले हैं। 
  • राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7265 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,52,958 लोग स्वस्थ हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 167 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 68,122 हो गए हैं तथा इस महामारी से 4429 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,39,485 मरीज ठीक हुए हैं। 
  • तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 47012 हो गयी है तथा 8381 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 4,47,366 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
    PunjabKesari
  • तेलंगाना में कोरोना के 30,532 सक्रिय मामले हैं और 974 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,27,007 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। ओडिशा में सक्रिय मामले 31,539 हो गए हैं और 626 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,18,642 हो गई है। 
  • केरल में सक्रिय मामले 30,140 हो गए तथा 439 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 77,699 हो गई है। 
  • राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 753 बढ़ने से यह संख्या 28,812 हो गई है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4744 हो गई है तथा अब तक 1,84,748 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। 
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,624 सक्रिय मामले हैं तथा 3945 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,75,149 लोग स्वस्थ हुए हैं। 
  • पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 19,787 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 57,536 हो गई है जबकि अब तक 2356 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • गुजरात में सक्रिय मामले 16,407 हैं तथा 3210 लोगों की मौत हुई है और 93,883 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। 
  • बिहार में सक्रिय मामले 14,113 हो गए हैं। राज्य में 822 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,43,350 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। 
  • कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1762
    PunjabKesari
  • राजस्थान में 1236
  • हरियाणा में 975
  • जम्मू-कश्मीर में 878
  • झारखंड में 555
  • छत्तीसगढ़ में 555
  • असम में 469
  • उत्तराखंड में 414
  • पुड्डुचेरी में 385
  • गोवा में 290
  • त्रिपुरा में 200
  • चंडीगढ़ में 93
  • हिमाचल प्रदेश में 77
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 51
  • मणिपुर में 46
  • लद्दाख में 40
  • मेघालय में 26
  • सिक्किम में 14
  • नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 10-10 
  • दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News