देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के पार, दो दिन में तेजी से बढ़े मामले

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 06:49 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई है। देश में शुक्रवार शाम तक 19,062 नए मामले सामने आए हैं, अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,07,189 पहुंच गई है। इनमें 4,47,457 एक्टिव मामले हैं। आज 10,914 कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना से स्वस्थ लोगों की संख्या 8,28,507 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या 30,807 हो गई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई थी।
PunjabKesari
 

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 घंटे की अवधि में 34,602 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मृत्यु की दर कम होकर 2.38 प्रतिशत हो गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 12.87 लाख के स्तर पर पहुंचने के बीच मंत्रालय ने सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों में कहा कि स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 8,17,208 हो गयी है, वहीं इस समय देश में 4,40,135 लोग संक्रमित हैं।
PunjabKesari
आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 49,310 मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं संक्रमण से मौत के 740 नये मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 30,601 हो गयी है। मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या उपचार करा रहे रोगियों की संख्या से 3,77,073 अधिक हो गई है। देश में 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 3,52,801 नमूनों की जांच की गयी।
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस लिहाज से भारत में प्रति दस लाख लोगों पर 11,179.83 जांच हो रही हैं जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।'' मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्रीय विशेषज्ञ दल मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उसने कहा, ‘‘स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण के साथ किये गये प्रयासों से लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है जो इस समय 2.38 प्रतिशत है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News