जम्मू कश्मीर में अब महंगा होने जा रहा है पानी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 04:54 PM (IST)


जम्मू: जम्मू कश्मीर में लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। जल्द ही पानी की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। जम्मू कश्मीर जल संसाधन नियामक प्राधिकरण ने पानी किराए में बढ़ोतरी कर दी है। सिर्फ शहरांे में ही नहीं बल्कि गांवों में भी लोगों को अब नई दरों के तहत पानी का किराया देना होगा।


 गांवों और शहरों में आधी और पौनी इंच की पाइन का घरेलू किराये में छह से आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यही नहीं बल्कि वाणिज्यिक, उद्योग, बोरवेल, कृषि सहित अन्य श्रेणी के किरायों में भी इजाफा कर दिया गया है। यह अगस्त का महीना जा रहा है। आपको जानकर झटका लग सकता है कि नई दरें अप्रैल 2021 से लागू हो चुकी हंै। प्राधिकरण की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें कहा गया है कि नई दरे अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक प्रभावी रहेंगी। जेएंडके वाॅटर रिसोर्स एक्ट 2010 की धारा 128 के तहत जारी की गई दरों को अप्रैल 2021 से प्रभावी किया गया है।


आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों में छह माह के लिए आधे इंच कनेक्शन के 500 रूप्ये लिए जाएंगे जबकि पहले 472 लिए जाते थे और वहीं पौनी इंच के लिए 800 कर दिए गए हैं। शहरी इलाकों में भी आधे इंच के 1500 और पौनी इंच के 2850 लिए जाएंगे।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News