सुशांत सुसाइड मामले में महाराष्ट्र सरकार पर गिर सकती है गाज! गृह मंत्रालय देगा दखल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 09:23 AM (IST)
नेशनल डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला कब सुलझेगा यह तो कहना मुश्किल है लेकिन इस मुद्दे को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस जरूर उलझती हुई दिखाई दे रही है। इन हालातों को देखते हुए गृह मंत्रालय इसमें दखल दे सकता है। खबरों की माने तो मंत्रालय जल्द ही सुशांत मामले की जांच पर महाराष्ट्र सरकार से विस्तृत रिपोर्ट भी मांग सकता है।
सूत्रों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था। दरअसल सुशांत मामले में बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच का नेतृत्व करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को बीएमसी ने 'जबरन क्वारंटाइन' में भेज दिया है, जिसका नीतीश कुमार ने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि विनय तिवारी के साथ जो कुछ किया गया, वह अनुचित है।
बता दें कि राजपूत मुंबई के उपनगर बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में 14 जून को फंदे से लटके मिले थे। पटना में पिछले सप्ताह सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस ‘आत्महत्या के लिए उकसाने' के मामले में अलग से जांच कर रही है। बिहार पुलिस ने अब तक राजपूत की मौत के मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किये हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सुशांत राजपूत मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किये हैं। इनमें अभिनेता के परिजन के अलावा रसोइया और फिल्म जगत के लोग भी शामिल हैं।
मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से यहां मुलाकात की और मामले में अबतक की जांच से उन्हें अवगत कराया था। वहीं इस मामले की गूंज बिहार के विधानमंडल में सुनाई पड़ी और राज्य के विभिन्न दलों के नेताओं ने अभिनेता की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। ऐसे में गृह मंत्रालय का इस मामले में दखल करना जरूरी होता जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा