पूर्वोत्तर के दल केंद्र में जिसकी सरकार होती है, उसके साथ जाते हैं: खड़गे

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 01:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘छोटे राज्य' उस दल के साथ जाते हैं जिसकी केंद्र में सरकार होती है। पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए और इनमें कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के चुनाव परिणामों को लेकर पूछे गए सवाल पर खरगे ने यहां कहा कि उनकी पार्टी ने कम सीट पर चुनाव लड़ा था और पार्टी ने सोचा था कि गठबंधन करने पर अधिक सीट जीती जा सकती हैं। उन्होंने कहा, “ यह छोटे राज्यों का चुनाव है। आम तौर पर पूर्वोत्तर के दल उसके साथ जाते हैं जिसकी केंद्र में सरकार होती है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वहां के कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे कांग्रेस और धर्मनिरपेक्ष दलों का समर्थन करते हैं। कांग्रेस ने त्रिपुरा की 60 में से 13 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए थे और उसने तीन सीट जीतीं तथा 8.56 फीसदी मत हासिल किए। पार्टी ने राज्य में माकपा के साथ गठबंधन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News