मौसम विभाग की चेतावनी- अभी कम नहीं होगी हाड़कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे की चपेट में रहेंगे ये राज्य

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्‍ली:  पूरा उत्‍तर भारत का अधिकांश हिस्सा ठंड और कोहरे की चपेट में हैं। शीत लहर  के कारण तापमान में अधिक गिरावट दर्ज हो रही है और कुछ स्‍थानों पर हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान  लगाया है कि अगले दो दिनों तक उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।  इससे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्‍सों में सुबह और रात के समय हल्‍के से लेकर भारी कोहरा देखने को मिल सकता है।  इससे दृश्‍यता काफी कम होगी। 
 

वहीं आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 


इसके साथ ही पंजाब, दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान के अधिकांश स्‍थानों पर अगले 2 दिनों तक काफी ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News