कश्मीर प्रशासन ने कहा-डरे नहीं, ईद पर कुर्बानी पर प्रतिबंध नहीं है

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 07:12 PM (IST)

श्रीनगर: बकरीद पर जम्मू कश्मीर में पशु कुर्बानी पर प्रतिबंध के बीच अब कश्मीर के मंडलायुक्त का बयान सामने आया है। डिवकाॅम पी के पोल ने कहा कि लोग घबराएं नहीं। पशु कुर्बानी पर कोई रोक नहीं है। यह धार्मिक आस्था से जुड़ा है। प्रशासन कश्मीर में भेड़, बकरी और मुर्गे सप्लाई करने में लगा हुआ है। लोगों को पूरा सहयोग किया जाएगा।


उन्होंने कहा, पशु कुर्बानी पर कोई रोक नहीं है। ईद पर यह कुर्बानी धार्मिक आस्था के साथ जुड़ी हुई है। हम इसकी इज्जत करते हैं। प्रशासन लोअरमुंडा से कश्मीर में पूरी जांच के साथ पशुओं का आयात कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक बात गोवंशों की कुर्बानी की हे तो वो पहले भी बैन थी। कश्मीर में ऐसा नहीं होता है और अगर होगा तो कार्रवाई होगी। 


उन्होंने कहा कि पशु एवं भेड़ पालन निदेशालय द्वारा जारी  प्रतिबंध गोवंश पशुओं की कुर्बानी को लेकर है। उन्होंने कहा कि नियमों से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि देखने की आवश्यकता है कि जो पत्र जारी किया गया है वो कानून के तहत है। 


आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। उसमें कुर्बानी पर प्रतिबंध की बात को लेकर लोग काफी नाराज हो रहे हैैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News