Corona virus का टीका विकसित करने में भारत को लगेंगे डेढ़-दो साल

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 12:24 PM (IST)

Corona Vaccine In Hindi:  पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एन.आई.वी.) कोरोना वायरस को पृथक करने में सफल हुआ है। भारत को कोरोना वायरस का टीका विकसित करने में डेढ़ से दो साल का समय लगेगा। आई.सी.एम.आर. के  रमन आर. गंगाखेड़कर ने बताया कि एन.आई.वी. वायरस को पृथक करने में सफल हुआ है। टीका बनाने के दो रास्ते हैं। पहला, या तो आप वायरस की आनुवांशिकी संरचना का पता लगाएं और उसके आधार पर रोग प्रतिकारक विकसित किया जाए या दूसरा, वायरस को अलग कर उसके खिलाफ टीका विकसित करने का प्रयास किया जाए जो हमेशा आसान विकल्प होता है।  कोरोना वायरस को पृथक करना मुश्किल है लेकिन एन.आई.वी. पुणे के वैज्ञानिकों की कोशिश सफल रही है और कोरोना वायरस के 11 नमूने अलग किए गए हैं जो किसी भी शोध की प्राथमिक जरूरत होती है। हालांकि, कोरोना वायरस का टीका (CoronaVirus Vaccine) विकसित करने और प्रायोगिक परीक्षण करने और मंजूरी देने में भी डेढ़ से दो साल का समय लगेगा।

PunjabKesari


वीजा प्रतिबंध का असर
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के देश में विस्तार को रोकने के मकसद से भारत सरकार ने जहां सभी विदेशी नागरिकों के वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिए हैं, वहीं भारतीय नागरिकों को दूसरे देशों में बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस संबंध में कुछ सवाल उठ रहे हैं जिनके जवाब इस प्रकार हैं :
 

1. किन देशों पर लागू होगा वीजा प्रतिबंध
सभी विदेशी नागरिकों के वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पैंड कर दिए गए हैं। यह पाबंदी 13 मार्च शाम 5.30 बजे से लागू हो जाएगी। केवल कूटनीतिक, सरकारी, संयुक्त राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के ऑफिशियल व कर्मचारियों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।

2. भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों का क्या होगा?
जो विदेशी प्रतिबंध लागू होने से पहले से भारत में आ चुके हैं, उनका वीजा वैध माना जाएगा तथा उन्हें जरूरत पडऩे पर वीजा की अवधि बढ़ा दी जाएगी।

3. विशेष परिस्थिति में क्या होगा?
यदि किसी को भारत की यात्रा एमरजैंसी या बहुत जरूरी स्थिति में करनी हो तो वह अपने देश में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकता है। इस अवधि में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी स्थगित कर दी गई है।

4. सड़क मार्ग से आने पर स्क्रीङ्क्षनग जरूरी
सड़क के रास्ते आने वाले विदेशियों को सिर्फ उन चैक पोस्ट से ही आना होगा, जहां मैडीकल स्क्रीनिंग की सुविधाएं होंगी। गृह मंत्रालय इन चैक पोस्ट की लिस्ट बाद में जारी करेगा।

5. विदेश से आने वाले भारतीयों का क्या होगा?
विदेश गए भारतीय कभी भी वापस लौट सकते हैं लेकिन उन्हें वापस लौटने पर 14 दिन तक अलग-थलग रखा जाएगा।

6. भारतीयों के लिए यात्रा सलाह
सरकार ने भारतीयों को सलाह दी है कि यदि बहुत जरूरी हो तभी विदेश यात्रा करें अन्यथा यात्रा को टाल दें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News