फांसी के बाद बोलीं निर्भया की मां, बेटियों के लिए जारी रखेंगे इंसाफ की जंग

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 06:51 AM (IST)

नई दिल्लीः साल 2012 में दिल्ली में दंरिदों की हैवानियत का शिकार हुई निर्भया को आज सात साल के बाद इंसाफ मिला है। तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी टालने में कामयाबी नहीं मिली। निर्भया के दोषियों को आखिरकार फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया गया है। दोषियों के फांसी के फंदे पर लटकाए जाने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
PunjabKesari
आशा देवी ने कहा कि हमारा सात साल का जो संघर्ष है, वो आज काम आया है। पहली बार देश में चार लोगों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, हमें देर से ही सही लेकिन इंसाफ जरूर मिला है। इसके लिए देश की सरकार, राष्ट्रपति और अदालतों को धन्यवाद। हमारी बेटी के साथ जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार हुआ था, लेकिन अब जब इन दोषियों को फांसी दी गई है, तो दूसरी बेटियों को भी इंसाफ मिलने की उम्मीद जागी है।
PunjabKesari
इस फैसले पर निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जताई और कहा कि सात साल का संघर्ष आज पूरा हो रहा है। निर्भया की मां ने कहा है कि वह 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाएंगे। फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि 7 साल के बाद आखिर हमें इंसाफ मिला है, देश के लोगों ने निर्भया के लिए लड़ाई लड़ी है। आशा देवी बोलीं कि 20 मार्च का दिन निर्भया के नाम, देश की बेटियों के नाम पर याद रखा जाएगा।
PunjabKesari
लगातार हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि देर आए दुरस्त आए। हम पिछले सात साल में निर्भया से अलग नहीं हुए है, हर पल हमने उसके दुख को महसूस किया। उन्होंने कहा कि निर्भया का दुख ही हमारा संघर्ष बना और इंसाफ के लिए हमने लड़ाई लड़ी। आशा देवी ने कहा कि 20 मार्च को वह निर्भया दिवस के तौर पर मनाएंगे और महिला सुरक्षा के रूप में मनाएंगे।
PunjabKesari 
निर्भया की वकील ने कहा कि आज हमें इंसाफ मिला है, जिस तरह से दोषियों ने निर्भया के साथ बर्बरता की थी उन्हें फांसी दी जानी जरूरी थी। वकील ने कहा कि देश के सिस्टम में बदलाव होने की जरूरत है, क्योंकि न्याय के लिए अगर सात साल तक इंतजार करना पड़ेगा तो दुख होता है। गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News