निर्भया केस: फांसी से पहले विनय ने नहीं बदले कपड़े-रोते हुए मांगी माफी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 05:56 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली की सड़कों पर करीब सात साल पहले निर्भया के साथ दरिंदगी कनरे वाले चारों दोषियों (अक्षय,पवन,विनय,मुकेश) को शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे तिहार जेल में फांसी दे दी गई। तमाम कानूनी अड़चनों के बाद अब फांसी का रास्ता साफ हुआ और दिल्ली की तिहाड़ जेल में सुबह 5.30 बजे फांसी दी गई। तिहाड़ के बाहर सुरक्षा कड़ी करते हुए अद्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया था।
PunjabKesari
फांसी देने से पहले तिहाड़ जेल के कई अधिकारी इस वक्त फांसी घर के पास पहुंचे, जिनकी निगरानी में फांसी की प्रक्रिया पूरी हुई। फंदे पर लटकाने से पहले जब दोषियों को नहाने और कपड़े बदलने के लिए कहा गया, तो दोषी विनय ने कपड़े बदलने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा उसने रोना शुरू कर दिया और माफी मांगने लगा था।
PunjabKesari
फांसी से पहले सुबह 4 बजे चारों दोषियों को उठाया गया और नहाने के बाद नए कपड़े पहनने के लिए कहा गया। इसके बाद दोषियों को जेल प्रशासन की ओर से चाय-नाश्ता पूछा गया, हालांकि किसी ने नाश्ता नहीं किया। जेल प्रशासन की ओर से दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी। इसके बाद दोषियों को काले कपड़े पहनाए गए। उनके पीछे हाथ बांधे गए और फांसी घर तक ले जाया गया। हालांकि इस दौरान दोषी विनय रो रहा था और माफी मांग रहा था। फांसी के फंदे पर उनके गले में काला कपड़ा डाला गया। चारों दोषियों के पैरों को बांधा गया और ठीक साढ़े पांच सभी दोषियों को फांसी दे दी गई।
PunjabKesari
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया के दोषियों द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था, इसमें फांसी की तारीख को आगे बढ़ाने की बात कही थी। इस फैसले के खिलाफ निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन रात को करीब 3.30 बजे SC ने भी इस याचिका को खारिज कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News