US Election के लिए प्रचार कर रहीं निक्की हेली, कहा- Trump के शासन में मजबूत हुए भारत-US संबंध

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 11:07 AM (IST)

 

वॉशिंगटनः अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद का चुनाव को लेकर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से जोरदार प्रचार किया जा रहा है। भारतवंशी निक्की हेली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को अरबों डॉलर की सहायता देना बंद कर दिया है क्योंकि वह आतंकवादियों को पनाह देता है और वह अमेरिकी सैनिकों को मारने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय लोगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हेली ने ट्रंप की विेदेश नीतिओं की प्रशासा करते हुए कहा कि ट्रंप को विदेश नीतियों को लेकर अच्छी समझ है।

 

निक्की हेली ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमें विदेश नीति कैसे करनी है, इसके लिए स्मार्ट होने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, भारत के साथ रिश्ते कभी इतने मजबूत नहीं थे जितने अराष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के दौरान हुए ।  राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साथ में अच्छे से मिलते हैं।' उन्होंने कहा कि ट्रंप के शासन में अमेरिका रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर भारत के साथ साझेदारी कर रहा है।

 


 
इससे पहले अमेरिका में अंतिम प्रेसिडेंशल डिबेट में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने खराब हवा को लेकर भारत पर न‍िशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था क‍ि चीन, भारत और रूस की हवा बहुत ही खराब है। दक्षिण कैरोलिना के दो बार की गवर्नर निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में पहली कैबिनेट रैंकिंग भारतीय अमेरिकी थीं। अब वह ट्रंप के लिए प्रचार कर ही है उनके लिए वोट मांग रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News