नितिन गडकरी ने किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का एलान, 105 घंटे 33 मिनट में बना डाली 75 किमी रोड़

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने नाम एक बड़ी रिकाॅर्ड बना लिया है। दरअसल, NHAI ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी की सड़क बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विट कर दी।   नितिन गडकरी ने बताया कि 105 घंटे 33 मिनट में सिंगल लेन सड़क निर्माण कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। 

गडकरी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-53 के अमरावती-अकोला हिस्से पर सिंगल लेन में 75-किलोमीटर की बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का 105 घंटे 33 मिनट में निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। गडकरी ने सड़क और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट की तस्वीरें शेयर की हैं।

गडकरी ने बताया कि यह 75 किमी सिंगल लेन  है।   इस कार्य में एनएचआई के 800 कर्मचारियों और स्वतंत्र सलाहकारों की टीम सहित 720 कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क निर्माण का यह कार्य  3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा कर लिया था। जिसमें कुल 
105 घंटे और 33 मिनट का समय लगा।

बता दें किअमरावती से अकोला खंड राष्ट्रीय राजमार्ग -53 का हिस्सा है और एक महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम गलियारा है।  देश के खनिज समृद्ध क्षेत्र से गुजरते हुए यह खंड कोलकाता - रायपुर - नागपुर - अकोला - धुले - सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News