नेपाल में भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने संभाला कार्यभार, नवीन श्रीवास्तव की ली जगह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 07:26 PM (IST)

Kathmandu:  नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने मंगलवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में अपना कार्यभार संभाल लिया। भारतीय दूतावास के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, दलेला कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को काठमांडू पहुंचे।

 

काठमांडू में भारतीय दूतावास के उप-प्रभारी राकेश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने दलेला का स्वागत किया। दलेला ने नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में नवीन श्रीवास्तव की जगह ली है, जो पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News