गलवान हिंसा का नया वीडियो जारी, भारतीय जवानों को पत्थर मारते दिखे चीनी सैनिक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में साल 2020 में भारत-चीन के जवानों के बीच खूनी हिंसा हुई थी। इस हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे, हालांकि चीन इसे इंकार करता आया है कि उसको नुकसान हुआ है। वहीं चीन ने भारत पर हमले की बात भी नकारी थी लेकिन अब अपने ही जारी किए गए वीडियो से उसकी पोल खुल गई है। चीन के टीवी चैनल ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष का 45 सेकंड का एक नया वीडियो जारी किया है। चीनी टीवी चानल द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्रैगन के सैनिक भारतीय जवानों पर पत्थर फेंक रहे हैं।

 

वहीं चीन को जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने उसकी उस पोस्ट को नष्ट कर दिया जो उसने  LAC का उल्लंघन कर बनाया था। करीब 45 सेकंड के इस वीडिया में नजर आ रहा है कि गलवान नदी के ठंडे पानी में भारतीय जवान मोर्चा संभाले खड़े हैं और दूसरी तरफ चीनी सेना पत्थरबाजी कर रही है। भारतीय जवान भी चीनी सेना की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। चीनी सैनिका ऊंचाई पर खड़ी होकर भारतीय जवानों को निशाना बनाते दिख रहे हैं।

 

इस वीडियो में हिंसा की रात के भी कुछ सीन को भी जोड़ा गया है, जिसमें नजर आ रहा है कि लाठी और धारधार हथियारों से लैस चीनी सेना के सामने भारतीय जवान डटे हुए हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भारतीय जवानों ने कितनी कठिन परिस्थितियों में चीन को जवाब दिया है। बता दें कि चीन ने 15 जून की रात हुई इस हिंसक झड़प में धोखे से घात लगाकर भारत के सैनिकों पर कटीले रॉड से हमला किया था। चीन द्वारा पत्थर बरसाने की भी खबर थी लेकिन वो इससे इंकार करता रहा था लेकिन अब जारी हुए वीडियो से सच सामने आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News