सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद नेटा डिसूजा को बनाया गया महिला कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 11:00 PM (IST)

 नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी।

नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने 15 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News