विवादों में आई Kitkat चॉकलेट- रैपर पर भगवान जगन्नाथ की फोटो देख भड़के लोग, कहा- यह हमारे भगवान का अपमान है

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बच्चों की फेवरेट चॉकलेट KitKat इन दिनों विवादों में है। दरअसल,  चॉकलेट के रैपर पर कंपनी द्वारा भगवान जगन्नाथ की फोटो लगाने से एक नया विवाद शुरू हो गया है। चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ की फोटो को देखकर लोगों ने  ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाला है। सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक, कंपनी द्वारा इस तरीके के प्रोमोशन से उनकी भावनाएं आहत हुई है। 
 

दरअसल, कंपनी ने अपने प्रोमोश्न के लिए भगवान जगन्नाथ की फोटो अपने चॉकलेट के रैपर पर लगाया था जो लोगों को पसंद नहीं आया था और इसका विरोध किया। लोगों ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। इस बीच एक यूजर का कहना है कि कंपनी के इस कदम से उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है और वे इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं।
 

तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसने अधिकार दिया इन्हें कि ये kitkat के पैकेट पर भगवान जगन्नाथ जी का तस्वीर छापे, लोग चॉकलेट खाने के बाद पैकेट को या तो कूड़ेदान या रोड़ पर डालेंगे, ये हमारे भगवान का अपमान है।  
 

मामला बढ़ते देख कंपनी ने दी सफाई
वहीं मामला बढ़ते देख कंपनी ने अपनी सफाई पे की है। चॉकलेट बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे। वे ऐसा सिर्फ इसलिए किए ताकि वे लोगों में कला और उसके शिल्पकार की शैली को ही पेश कर सके। कंपनी ने यह भी कहा कि वे इस थीम के लिए ओडिशा सरकार के वेबसाइट से प्रेरितो हुए हैं। उनका यह भी कहना है कि वे इस विवाद के बाद रैपर को बाजार से हटाना भी शुरू कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News