कोविड वैक्सीन आपूर्ति को लेकर टेंशन में नेपाल, 20 लाख खुराक भारत से खरीदने का प्लान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 10:44 AM (IST)

काठमांडू: नेपाल ने अपने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफल शुरुआत की है, लेकिन अधिकारियों को भविष्य की आपूर्ति को लेकर चिंता है क्योंकि मुट्ठी भर निर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के लिए दर्जनों अन्य देश भी कतार में हैं। स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि सरकार अभियान के दूसरे चरण के लिए पांच लाख खुराकें प्राप्त करने के वास्ते भारत के सीरम इंस्टीट्यूट से बातचीत कर रही है। इस चरण में 37 लाख बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा जो इस सप्ताह शुरू होगा।

 

नेपाल को भारत सरकार से उपहार में भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के टीके की 10 लाख खुराकें जनवरी में मिली थीं। इसके बाद नेपाल भारत से कोविड रोधी टीके की 20 लाख खुराकें खरीदने की योजना बना रहा है। 7 मार्च से 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड- रोधी टीकाकरण अभियान की शुरू करने की तैयारी कर रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने   बताया कि टीके में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। नेपाल सरकार ने भारत सरकार से कोविशील्ड टीके की 10 लाख खुराकें ली थीं।

 

सरकार भारत से कोविशील्ड की 20 लाख और खुराक खरीद रही है। इसी तरह चीन ने भी नेपाल को टीके की पांच लाख खुराक दान देने की पेशकश की है। नेपाल ने अपने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफल शुरुआत की है, लेकिन अधिकारियों को भविष्य की आपूर्ति को लेकर चिंता है। त्रिपाठी ने कहा, " दुनियाभर में मुट्ठी भर कंपनियों से टीके की बहुत मांग की जा रही है और हम सूची के अंत में हो सकते हैं।" उन्होंने कहा, " अबतक हम राजनीतिक और प्रशासनिक मदद से भारत से टीका ले पाएं हैं। मैं अब बहुत चिंतित हूं।"

 

मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी अपने छोटे से उत्तरी पड़ोसी की एक बार फिर मदद करेंगे। उन्होंने कहा, " हम कंपनियों से सामान्य व्यापारिक सौदा करके टीका हासिल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हमारी प्रतिस्पर्धा दर्जनों अन्य देशों से है। इसलिए हमें (भारत) सरकार के प्रभाव की जरूरत है।" नेपाल में कोरोना वायरस के 2,74,216 मामले सामने आए हैं और 2,777 लोगों की मौत हुई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News