चक्रवात ‘जवाद'' से निपटने के लिए NDRF के 46 दल तैनात, 18 को रखा गया अलर्ट पर

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 05:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चक्रवात ‘जवाद' से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने 64 दलों को काम में लगाया है। चक्रवात ‘जवाद' से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रभावित होने की संभावना है। NDRF के महानिदेशक (DG) अतुल करवाल ने पत्रकारों को बताया कि संवेदनशील इलाकों में 46 दल तैनात किए गए हैं, जबकि 18 दलों को तैयार रखा गया है। NDRF की एक टीम में लगभग 30 कर्मी होते हैं। करवाल ने कहा कि हमें स्थिति से निपटने का भरोसा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने प्रभावित राज्यों तथा नागरिकों की मदद के लिए सभी तैयारियां की हैं।

 

NDRF  प्रमुख ने बताया राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) ने पहले ही स्थिति की समीक्षा की है। चक्रवात के पांच दिसंबर को ओडिशा पहुंचने तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NCMC के अध्यक्ष हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘जवाद' में बदल गया है। IMD ने बताया कि चक्रवात के शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News